MENU

  वाराणसी में 5 दिन में पास हुआ स्टिल्ट + 14 मंजिला अफोर्डेबल ग्रुप हाउसिंग प्रोजेक्ट



 29/Apr/26

वाराणसी। वाराणसी विकास प्राधिकरण (VDA) ने भवन मानचित्र स्वीकृति प्रक्रिया में तेजी और पारदर्शिता का उदाहरण पेश करते हुए मात्र 5 कार्य दिवसों में एक बड़े अफोर्डेबल ग्रुप हाउसिंग प्रोजेक्ट को मंजूरी दे दी है।

यह मानचित्र युवान इन्फ्राटेक एंड डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा प्रस्तुत किया गया था, जिसे रिकॉर्ड समय में स्वीकृति मिली।

कहां बनेगा प्रोजेक्ट

यह परियोजना आराजी संख्या 1150, 1152, 1153, 1154 व 1148, मौजा कोईराजपुर, परगना अठगावां, तहसील पिंडरा, वाराणसी में स्थित है।

प्रोजेक्ट की मुख्य विशेषताएं

  • कुल भूखंड क्षेत्रफल: 6779.23 वर्गमीटर
  • कुल निर्माण क्षेत्रफल: 35582.60 वर्गमीटर
  • भवन संरचना: स्टिल्ट + 14 तल
  • कुल फ्लैट: 238
  • एक कम्यूनिटी हॉल का निर्माण प्रस्तावित

पार्किंग और ग्रीन एरिया

  • 248 ईसीएस पार्किंग की व्यवस्था
  • 15% ग्रीन/पार्क एरिया (480.41 वर्गमीटर) आरक्षित

अन्य तकनीकी विवरण

  • एफएआर: 3.46
  • मानचित्र स्वीकृति के दौरान 1,50,04,328 रुपये प्राधिकरण में जमा

VDA का संदेश

प्राधिकरण का कहना है कि नागरिकों और आवेदकों को त्वरित, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता है।

साथ ही आम लोगों से अपील की गई है कि केवल प्राधिकरण से स्वीकृत लेआउट वाले प्लॉट ही खरीदें और बिना मानचित्र स्वीकृति के किसी भी प्रकार का निर्माण न करें, अन्यथा सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

6251


सबरंग