MENU

वाराणसी में मंत्री रविंद्र जायसवाल ने चलाया स्वच्छता अभियान, पहाड़िया चौराहे से चित्रगुप्त मंदिर तक सफाई



 27/Apr/26

ravindra-jaiswal-cleanliness-drive-varanasi-pahadiya-chowk
वाराणसी में मंत्री रविंद्र जायसवाल ने पहाड़िया चौराहे से चित्रगुप्त मंदिर तक स्वच्छता अभियान चलाकर “स्वच्छ काशी–सुंदर काशी” का संदेश दिया। स्थानीय लोगों की बड़ी भागीदारी रही।
Varanasi News, Swachhta Abhiyan, Ravindra Jaiswal, Clean Kashi, Pahadiya Chowk, Chitragupt Mandir, Local News

 

वाराणसी: प्रदेश के स्टांप एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविंद्र जायसवाल ने रविवार को शहर के पहाड़िया चौराहे से चित्रगुप्त मंदिर तक स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने स्वयं झाड़ू लगाकर लोगों को “स्वच्छ काशी–सुंदर काशी” और “स्वच्छ भारत–सुंदर भारत” का संदेश दिया।

अभियान सुबह के समय सारनाथ मंडल क्षेत्र में आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए। सफाई अभियान पहाड़िया चौराहे से शुरू होकर मंदिर परिसर और आसपास के इलाकों तक चलाया गया।

कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष, पार्षदगण, वरिष्ठ नागरिक और संगठन के पदाधिकारी भी मौजूद रहे। सभी ने मिलकर सफाई कर क्षेत्र को स्वच्छ बनाने का संकल्प लिया।

मंत्री ने कहा कि स्वच्छता को जनआंदोलन बनाने की जरूरत है। जब तक आम नागरिक इसमें सक्रिय भागीदारी नहीं करेंगे, तब तक शहर को पूरी तरह स्वच्छ और सुंदर बनाना संभव नहीं है।

स्वच्छता अभियान वाराणसी, रविंद्र जायसवाल खबर, पहाड़िया चौराहा सफाई, चित्रगुप्त मंदिर वाराणसी, Cleanliness Drive Varanasi


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

4865


सबरंग