MENU

थाना मिर्जामुराद पुलिस द्वारा पुलिस पर पथराव करने एवं मारपीट करने वाले 5 अभियुक्तगण को किया गिरफ्तार



 22/Oct/25

मिर्जामुराद क्षेत्रान्तर्गत ग्राम बिहड़ा पावर हाउस के पास पैसे के लेन-देन को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद एवं मारपीट की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर थाना मिर्जामुराद पुलिस तत्काल मौके पर पहुँची और दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया जा रहा था।

मौके पर उपस्थित कुछ आरोपी व्यक्तियों द्वारा पुलिस पर पथराव किया गया, जिस पर पुलिस द्वारा हल्का बल प्रयोग कर स्थिति को नियंत्रित करते हुए सभी को खदेड़ा गया। इस दौरान दोनों पक्षों के पुरुषों एवं महिलाओं को चोटें आईं।

थाना मिर्जामुराद पुलिस द्वारा इस सम्बन्ध में 16 नामजद एवं लगभग 60 अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध मु0अ0सं0 0294/2025, धारा 191(2)/191(3)/190/109/326/121(1)/121(2)/132/324(4) बीएनएस एवं धारा 7 आपराधिक कानून (संशोधन) अधिनियम, 1932 के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। घटना में शामिल अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रयासरत है।

मिर्जामुराद पुलिस द्वारा उक्त प्रकरण से सम्बन्धित निम्न अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया–*

1. मैना पत्नी बचाऊ बनवासी, उम्र लगभग 44 वर्ष

2. शीला पत्नी स्व0 साधू, उम्र लगभग 46 वर्ष

3. बचाऊ बनवासी पुत्र कुतलू, उम्र लगभग 45 वर्ष

4. बंसी बनवासी पुत्र स्व0 रमई, उम्र लगभग 46 वर्ष

5. बाल अपचारी उम्र लगभग 16 वर्ष

सभी निवासी ग्राम बिहड़ा, थाना मिर्जामुराद, जनपद वाराणसी।

गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

 


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

5471


सबरंग