MENU

एसटीएफ वाराणसी ने पैंगोलिन की तस्करी में लिप्त 10 लोग को किया गिरफ्तार



 23/Apr/18

वाराणसी के सिगरा क्षेत्र के एक होटल में एसटीएफ की छापेमारी एक जीवित पैंगोलिन बरामद|

वाराणसी : पूरे प्रदेश में हो रही दुर्लभ वन्य जीवों की तस्करी को रोकने के लिए एसएसपी एसटीएफ अभिषेक सिंह ने लखनऊ एसटीएफ के अपर पुलिस अधीक्षक अरविंद चतुर्वेदी एवं वाराणसी एसटीएफ के अपर पुलिस अधीक्षक एस आनंद व डिप्टी एसपी विनोद सिंह के नेतृत्व में एक सयुंक्त टीम बनाई थी और विभिन्न सूचनाओं पर छापेमारी लगातार जारी थी।

आज इस टीम को वाराणसी में बड़ी सफलता मिली जब वाराणसी के सिगरा क्षेत्र के एक होटल में दबिश देकर एसटीएफ ने अत्यंत दुर्लभ प्रजाति के जीवित पैंगोलिन की खरीद-बिक्री में लिप्त 10 तस्करो को धर दबोचा।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में मुख्य रूप से इंस्पेक्टर विपिन राय, इंस्पेक्टर शैलेश प्रताप सिंह, इंस्पेक्टर पुनीत परिहार, इंसपेक्टर अमित श्रीवास्तव, एसआई शहजादे खान, बैजनाथ, राहुल सिंह आदि शामिल थे।


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

2286


सबरंग