MENU

कचहरी परिसर में घटित घटना में घायल सब इंस्पेक्टर को देखने अस्पताल पहुंचे पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल



 17/Sep/25

कमिश्नरेट वाराणसी के कचहरी परिसर में पुलिसकर्मी के साथ हुई मारपीट की घटना में घायल सब इंस्पेक्टर को देखने एवं उसके बेहतर ईलाज के लिए पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल अस्पताल पहुंचे एवं वहां पर घायल सब इंस्पेक्टर को गम्भीर चोट होने के कारण डाक्टरों से बेहतर इलाज सुनिश्चित कराने की अपेक्षा की।

प्रकरण में FIR दर्ज कर CCTV के माध्यम से अभियुक्तों को चिन्हित कर कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं। घायल सब इंस्पेक्टर का इलाज सरकारी खर्च पर कराने व देखभाल हेतु 3 पुलिसकर्मी को नियुक्त करने के भी निर्देश दिए एवं सब इंस्पेक्टर के जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना की।


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

2980


सबरंग