MENU

शहर की सुरक्षा व्यवस्था होगी और सुदृढ़, पुलिस बूथों का हो रहा कायाकल्प



 09/Sep/25

वाराणसी विकास प्राधिकरण की अवस्थापना निधि से कुल 6 पुलिस बूथों के रेनोवेशन का कार्य प्रस्तावित है, जिसमें रिपेयर एवं पेंटिंग का कार्य सम्मिलित है। वर्तमान में भोजुबीर तिराहा, एयरपोर्ट एवं करियप्पा मार्ग स्थित पुलिस बूथों का कार्य प्रगति पर है। वहीं, पुलिस लाइन चौराहा, मिनट हाउस तिराहा तथा रविदास गेट के पास स्थित पुलिस बूथों का कार्य शीघ्र ही स्थापित किया जाएगा।
इन पुलिस बूथों की रंगाई एवं चित्रकारी बनारस की थीम पर की जा रही है, जिससे बूथ न केवल सुदृढ़ और उपयोगी बनेंगे, बल्कि शहर की सांस्कृतिक विरासत की पहचान को भी प्रदर्शित करेंगे।


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

2076


सबरंग