MENU

सनबीम भगवानपुर के विद्यार्थी प्रियंक सिंह हाईस्कूल में टाप टेन आकर के विद्यालय का नाम रोशन किया



 17/Jul/20

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड का 10वीं कक्षा का परिणाम बुधवार दोपहर घोषित कर दिया गया है। प्रयागराज रीजन का 89.12 फीसद सफलता प्रतिशत है, जो पिछले वर्ष से कम है। क्षेत्रीय कार्यालय की निदेशक ने हाईस्कूल में रीजन टॉपर भी घोषित नहीं किया है। इस वर्ष 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल करने वाले मेधावियों की संख्या में इजाफा हुआ है। इस क्रम में वाराणसी सनबीम स्कूल भगवानपुर के बच्चो ने भी अच्छे अंक प्राप्त कर अपने माता-पिता सहित विद्यालय का मान बढ़ाया। पूर्व एमएलसी विनीत सिंह के पीआरओ मनोज सिंह के पुत्र व सनबीम स्कूल भगवानपुर के विद्यार्थी प्रियंक सिंह ने कक्षा 10 में टाप, 96.6 प्रतिशत अंक पाकर अपने विद्यालय सहित माता-पिता का नाम रोशन करनें का काम किया है।

 


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

9476


सबरंग