Severity: Warning
Message: fopen(/var/cpanel/php/sessions/ea-php80/ci_session691a0c68c50ef3ff025b86ff8c270a8ebc1ed080): Failed to open stream: No space left on device
Filename: drivers/Session_files_driver.php
Line Number: 177
Backtrace:
File: /home/theyatra/public_html/clowntimes.co.in/index.php
Line: 315
Function: require_once
Severity: Warning
Message: session_start(): Failed to read session data: user (path: /var/cpanel/php/sessions/ea-php80)
Filename: Session/Session.php
Line Number: 137
Backtrace:
File: /home/theyatra/public_html/clowntimes.co.in/index.php
Line: 315
Function: require_once
भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी ने किया नेतृत्व
हर घर तिरंगा अभियान के तहत मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी ने सकलडीहा और ताराजीवनपुर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी शामिल हुए। यात्रा की शुरुआत कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर की, जो अलग-अलग रास्तों से होते हुए मुख्य चौराहों तक पहुंची। पूरे रास्ते लोग ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के नारे लगाते रहे, जिससे माहौल देशभक्ति से भर गया।
भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी ने कहा कि "तिरंगा सिर्फ एक झंडा नहीं है, यह हमारी एकता, आज़ादी और बलिदान का प्रतीक है। हमें इसे हमेशा सम्मान के साथ फहराना चाहिए और आने वाली पीढ़ी को इसका महत्व बताना चाहिए।" उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में देशभक्ति की भावना और भी मजबूत हुई है और "हर घर तिरंगा" अभियान इसका उदाहरण है।
इस यात्रा में भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी,ब्लॉक प्रमुख अवधेश सिंह, मंडल अध्यक्ष जयप्रकाश चौहान, अरुण मिश्रा, संजय पाण्डेय,विजय गुप्ता, मुसाफिर प्रजापति, रामसुंदर चौहान, शैलेन्द्र पाण्डेय, भानु चौहान,विवेक सिंह, अरुण चौहान, रामजी गोंड, कमलापति पाण्डेय, रामबिलास चौहान, राजकुमार मौर्या, दिनेश गोंड, रामभरोश गुप्ता, मंजीत यादव भाजपा के कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता, व्यापारी, युवा और आम लोग शामिल हुए। रास्ते में जगह-जगह फूल बरसाकर सभी का स्वागत किया गया। कार्यक्रम का अंत राष्ट्रगान के साथ हुआ।