MENU

वीडिए जोन-1 की प्रवर्तन टीम ने फुलवरिया में पवन सिंह के अवैध निर्माण को किया सील



 08/Aug/25

वाराणसी 8 अगस्त 2025 को वीडिए उपाध्यक्ष के द्वारा प्रदत्त निर्देश के क्रम में वाराणसी विकास प्राधिकरण वाराणसी जोन-1, वार्ड- सिकरौल के प्रवर्तन टीम द्वारा अवैध निर्माण के विरुद्ध सील की कार्यवाही सम्पादित की गयी।

वार्ड-सिकरौल के अंतर्गत पवन सिंह पुत्र ओमकार नाथ सिंह,मौजा-फुलवरिया 4 नम्बर गेट पास कैंट, जिला- वाराणसी में बिना मानचित्र स्वीकृत कराये लगभग 166.875 वर्गमीटर के क्षेत्रफल में जी+1 तल का निर्माण कर पीलर खड़े करते हुए सरियों एवं सटरिंग का कार्य किये जाने पर उ०प्र० नगर नियोजन एवं विकास अधिनियम-1973 की सुसंगत धारा 27,28(1) व 28(2) के अन्तर्गत सील की कार्यवाही की गयी तथा सम्बन्धित थाने की अभिरक्षा में सुपुर्द किया गया।

 

मौके पर जोनल अधिकारी शिवाजी मिश्रा,अवर अभियंता रोहित कुमार प्रवर्तन टीम उपस्थित रही l

विडीए उपाध्यक्ष के द्वारा आम जन मानस से अपील की गयी है कि वाराणसी विकास प्राधिकरण से ले-आउट स्वीकृत प्लॉट ही खरीदें तथा मानचित्र स्वीकृत कराये बिना किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य न करें अन्यथा की स्थिति में प्राधिकरण द्वारा सख्त कार्यवाही की जायेगी।

 


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

2221


सबरंग