Severity: Warning
Message: fopen(/var/cpanel/php/sessions/ea-php80/ci_session50e83276c13697159161a6f06fa5fec0a781885a): Failed to open stream: No space left on device
Filename: drivers/Session_files_driver.php
Line Number: 177
Backtrace:
File: /home/theyatra/public_html/clowntimes.co.in/index.php
Line: 315
Function: require_once
Severity: Warning
Message: session_start(): Failed to read session data: user (path: /var/cpanel/php/sessions/ea-php80)
Filename: Session/Session.php
Line Number: 137
Backtrace:
File: /home/theyatra/public_html/clowntimes.co.in/index.php
Line: 315
Function: require_once
चंदौली। केंद्र सरकार की 11 वर्षों की उपलब्धियों को लेकर रविवार को शीतलपुरा (बरहन) गांव में मंडल स्तरीय विकसित भारत संकल्प कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उन्होंने मोदी सरकार की 11 साल की "बेमिसाल उपलब्धियों" को विस्तार से गिनाया और देश में हुए व्यापक बदलावों को जनता के सामने रखा। कार्यक्रम की शुरुआत अहमदाबाद में हुई दुखद विमान दुर्घटना में मृतकों की स्मृति में दो मिनट के मौन से की गई। इसके पश्चात विधायक सुशील सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 11 वर्षों का कार्यकाल देश के लोकतान्त्रिक इतिहास के स्वर्णिम अक्षरों मे लिखा जायेगा। उन्होंने पूर्ववर्ती सरकारों की आलोचना करते हुए कहा कि पहले योजनाएं केवल कागजों तक सीमित थीं, लेकिन मोदी सरकार ने हर गरीब को छत देने का वादा निभाया है। नक्सलवाद पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि एक समय देश के 126 जिले नक्सल प्रभावित थे, जबकि आज मात्र 6 जिलों में नक्सली घटनाएं घटित होती हैं। करोड़ों के इनामी नक्सलियों को या तो समाप्त कर दिया गया है या उन्होंने आत्मसमर्पण कर दिया है। उन्होंने यह भी कहा कि पहले की सरकारें आतंकवादी हमलों के बाद सिर्फ विरोध पत्र लिखती थीं, लेकिन मोदी सरकार ने सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक जैसी निर्णायक कार्रवाई कर पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों को नष्ट किया। मोदी सरकार की प्रमुख उपलब्धियां जैसे जनधन योजना, उज्ज्वला योजना, आवास योजना, डिजिटल इंडिया, और आत्मनिर्भर भारत पर भी विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने पश्चिम बंगाल की ममता सरकार को भी आड़े हाथों लिया और कहा कि वर्ष 2026 में जनता उन्हें जरूर सबक सिखाएगी,औऱ पियूष यादव के नेतृत्व में सैकड़ो लोगो ने भारतीय जनता पार्टी की सदयस्ता ग्रहण किये।
कार्यक्रम की अध्यक्षता रामसूरत राजभर औऱ संचालन रामजी तिवारी ने किया।
कार्यक्रम मे प्रमुख रूप से पूर्व जि.पं.स. सुशील सिंह जनौली, धानापुर पूर्वी मंडल अध्यक्ष चंद्रभान मौर्य, राजेश तिवारी पूर्व मण्डल अध्यक्ष, अजीत पांडेय ,अरविंद उपाध्याय, पीयूष यादव, रामजी तिवारी, श्रीराम चौबे, अनिल श्रीवास्तव, उमेश राजभर, रोहित यादव, मेघनाथ बिंद, सोनू यादव, रोहित यादव, अरविंद यादव आदि शामिल रहे।