MENU

थाना लंका की महिला आरक्षी रूपम पांडे ने कैंसर पीड़ित जरूरतमंद महिला के लिए ब्लड दान किया



 03/May/25

थाना लंका में नियुक्त महिला आरक्षी रूपम पांडे द्वारा एक कैंसर पीड़ित महिला, जो निहायत ही जरूरतमंद थी उसे एक यूनिट ब्लड की आवश्यकता थी परंतु काफी प्रयास करने के बाद ब्लड न मिलने के उपरान्त थाना लंका प्रभारी निरीक्षक को इसकी सूचना प्राप्त हुई। थाना लंका समूह में सभी को सूचित किया गया कि यदि कोई व्यक्ति स्वेच्छा से ब्लड डोनेट करना चाहता है तो इसकी सूचना दें।
महिला आरक्षी रूपम पांडेय द्वारा सबसे आगे बढ़कर तत्काल टाटा कैंसर इंस्टीट्यूट में एक यूनिट ब्लड दिया गया  जिसके लिए पीड़िता के परिजनों द्वारा महिला आरक्षी के साथ साथ कमिश्नरेट पुलिस को भी धन्यवाद ज्ञापित किया गया


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

8850


सबरंग