MENU

वाराणसी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष पुलकित गर्ग ने सारनाथ उंदीताल का किया निरिक्षण



 02/May/25

वाराणसी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष पुलकित गर्ग द्वारा आज दिनांक 02/05/2025 को सारनाथ स्थित उंदीताल का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान परियोजना से सम्बंधित कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई।इस अवसर पर चयनित कंसलटेन्ट “प्लानर इंडिया” के डी.पी. सिंह, अपर सचिव गुडाकेश शर्मा व सहायक अभियंता अनुज ,अवर अभियंता विजय सिंह भी उपस्थित रहे। उन्होंने ले-आउट की प्रस्तुति दी, जिस पर उपाध्यक्ष महोदय द्वारा कुछ आवश्यक संशोधनों हेतु निर्देश दिए गए, विशेषकर स्थल के अंशों में पुनर्विकास को ध्यान में रखते हुए।

इसके साथ ही इंलेट व आउटलेट चैनल की सटीकता सुनिश्चित करने हेतु व्यापक सर्वेक्षण करने के निर्देश भी कंसलटेन्ट को दिए गए, ताकि जल प्रबंधन व पारिस्थितिकी संरक्षण के उद्देश्य को बेहतर रूप में प्राप्त किया जा सके।

 


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

2082


सबरंग