MENU

राज्‍यमंत्री रविन्‍द्र जायसवाल ने काशीवासियों को दी होली की बधाई



 13/Mar/25

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के स्टांप एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविन्द्र जायसवाल ने काशी की जनता को होली के अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।अपने बधाई संदेश में स्टांप मंत्री ने कहा कि होली का पर्व हमारी गौरवशाली परम्परा, विविधता एवं सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। यह पर्व आपसी प्रेम, एकता, भाईचारे एवं सद्भाव का संदेश देता है। उन्होंने रंगों के इस पर्व को आपसी भाईचारे एवं गंगा जमुनी तहजीब के साथ सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाये जाने की लोगों से अपील की है।


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

8454


सबरंग