MENU

एनडीआरएफ ने सन्‍यासी, साधु-संतो को बताया कोरोना से बचाव के उपाय



 13/May/20

कौशल राज शर्मा, जिलाधिकारी, वाराणसी के मार्ग निर्देशन व डॉक्टर वीरेंदर बहादुर सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, स्वास्थ विभाग के सहयोग से एनडीआरएफ की टीमें वाराणसी के विभिन्न क्षेत्रों में कोरोना जागरूकता कार्यक्रम कर रही है इसी कड़ी में दिनांक 13 मई को एनडीआरएफ की टीम ने वाराणसी के अस्सीघाट स्थित “मुमुक्ष भवन” व रविन्द्र पूरी स्थित “बाबा कीना राम आश्रम” में सन्यासी , साधु – संतों व वृद् श्रदालुओं के लिए कोरोना जागरूकता कार्यक्रम किया | एन.डी.आर.एफ़ की टीम ने बुजुर्गों को कोरोना वायरस संबंधी बचाव उपायों के बारे में बताया और उनके दैनिक जीवन में वैयक्तिक स्वच्छता आदि के बारे में समझाया | साथ ही निशुल्क मास्क वितरित करते हुए एनडीआरएफ की टीम ने कोरोना सुरक्षा उपायों की महत्ता को भी समझाया |

जागरूकता कार्यक्रम के तहत एनडीआरएफ ने सभी सन्यासी, साधु– संतों व वृद् श्रदालुओं को वैयक्तिक स्वच्छता, हाथ धोने के तरीके, सोशल डिस्टेन्सिंग और कोरोना बचाव उपायों के बारे में बताया | इसके अतिरिक्त एनडीआरएफ की टीम ने मास्क के प्रयोग तथा ओल्ड ऐज होम में दैनिक जीवन के दौरान कोरोना माहमारी संबंधी बरती जाने वालीं सावधानियों आदि के बारे में भी बताया |

 


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

9096


सबरंग