MENU

वाराणसी विकास प्राधिकरण के द्वारा अस्सी नदी के जीर्णोद्धार कार्य में प्रगति



 10/Jan/25

वाराणसी विकास प्राधिकरण (VDA) द्वारा आई.आई.टी.बी.एच.यू., वाराणसी के सहयोग से अस्सी नदी के जीर्णोद्धार कार्य को गति दी जा रही है। इस परियोजना के तहत आज दिनांक 10/01/2025 को कंदवा पोखरा से कंचनपुरा पोखरा तक डीसिल्टिंग (कीचड़ हटाने) का कार्य सफलता पूर्वक संपन्न किया गया।

यह महत्वपूर्ण कार्य वाराणसी नगर निगम और स्थानीय निवासियों के सक्रिय सहयोग से संपन्न हुआ। डीसिल्टिंग कार्य के तहत नदी के अवरुद्ध क्षेत्र को साफ किया गया, जिससे जल निकासी की प्रक्रिया बेहतर होगी और नदी की प्राकृतिक धारा को पुनर्जीवित किया जाएगा।

 


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

7931


सबरंग