MENU

वाराणसी विकास प्राधिकरण में दो कर्मचारियों की हृदयघात से हुई मौत



 04/Nov/24

वाराणसी विकास प्राधिकरण के दो कर्मचारियों क्रमशः कृष्ण कुमार राव (ट्रेसर) एवं सुनील कुमार पाण्डेय (सर्वे खलासी) को ह्रदयघात होने के कारण आकस्मिक निधन हो गया l इस सन्दर्भ में प्राधिकरण कार्यालय में दोनों ही कार्मिकों के आत्मा की शांति हेतु प्राधिकरण परिसर में शोक सभा की गयी तथा मृतकों की आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की गयी l उपाध्यक्ष श्री पुलकित गर्ग द्वारा समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों के समक्ष शोक प्रस्ताव पारित किया गया l इसके साथ ही मृतक कर्मचारियों के समस्त पावना आदि एवं आर्थिक मदद के सम्बन्ध में उपाध्यक्ष महोदय द्वारा प्रभारी अधिकारी अधिष्ठान को निर्देशित किया गया l

 


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

2217


सबरंग