MENU

भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी ने स्वच्छता अभियान चलाकर दिया संदेश



 02/Oct/24

चंदौली। भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओ ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जयंती मनाकर सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत काली माता पोखरे पर स्वच्छता अभियान चलाया।  कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी व लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धां सुमन अर्पित किया।

इस दौरान भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी ने झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया। उन्‍होंने कहा कि पूरे देश में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवाहन पर स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है आज चंदौली में उसी क्रम में स्वच्छता अभियान चलाया गया, स्वच्छता अभियान चलाकर स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत अभियान को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया गया।

इस मौके पर भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी, मंडल अध्यक्ष दिलीप सोनकर, सभासद प्रमोद सोनकर, उपेंद्र तिवारी, संजीव जायसवाल, सागर सोनकर, राहुल तिवारी, पंकज ओझा, सूरज पाण्डेय, रोहित कुमार, संतोष कुमार, उपेंद्र पाण्डेय सहित इत्यादि लोग उपस्थित रहें।


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

7861


सबरंग