MENU

एपेक्स हॉस्पिटल के चेयरमैन प्रो० डॉ० एसके सिंह को बनारस के लिए बनाया गया स्वच्छ भारत अभियान का ब्रांड एंबेस्डर



 18/Sep/24

नगर निगम, वाराणसी द्वारा प्रो. डॉ. एस.के. सिंह, चेयरमैन एपेक्स हॉस्पिटल एवं चिकित्सीय शिक्षण संस्थान के अन्य गणमान्यों सहित स्वच्छ भारत अभियान काशी-प्रांत का ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया गया। इसी क्रम में स्वच्छता ही सेवा 2024 के अंतर्गत नगर निगम के तत्वाधान में 155 घंटे लगातार चलने वाले सफाई अभियान हेतु माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा शुभारंभित प्लॉगथन में एपेक्स हॉस्पिटल एवं उसके द्वारा संचालित पैरामेडिकल, नर्सिंग एवं फिजियोथेरेपी शिक्षण संस्थानों ने अन्य सहयोगी सामाजिक, औद्योगिक, शैक्षिक संगठनों एवं समाज सेवियों संग सम्मलित हो कर स्वच्छ काशी के निर्माण हेतु आम जनमानस को प्रेरित किया।


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

6145


सबरंग