MENU

सकलडीहा में भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी के नेतृत्त्व तिरंगा यात्रा निकालकर लोगों में जगाया देश प्रेम का जज्बा, आजादी के रणबाकुरों को किया याद



 13/Aug/24

सकलडीहा संवाद!

सकलडीहा बाजार में भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी के नेतृत्व में युवाओं ने मंगलवार को तिरंगा यात्रा निकाली। इस दौरान हांथों में तिरंगा लेकर निकले युवाओं ने लोगों में देश प्रेम का जज्बा जगाने का काम किया।

सघन तिराहा से तिरंगा यात्रा की शुरुआत हुई। मुख्य अतिथि भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा को रवाना किया। तिरंगा यात्रा नगर भ्रमण करते हुए सकलडीहा दुर्गा माता मंदिर पर आकर समाप्त हुई। तत्पश्चात इस दौरान भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी ने लोगों को संबोधित किया। उन्होंने शहीदों के जोश व हौसले के साथ बहादुरी के कार्यों को गिनाया। कहा कि यह तिरंगा यात्रा शहीदों के नमन के साथ-साथ लोगों को देश की आजादी के गौरवशाली इतिहास की याद दिलाने के लिए है। सकलडीहा की धरती आजादी के उस आंदोलन की गवाह है। कार्यक्रम संयोजक जिला मंत्री भाजयुमो भानु चौहान, आशीष रघुवंशी,विकास सिंह, कुलदीप चौहान, मोनू पाण्डेय, घनश्याम तिवारी, अक्षय राजभर, जुलुम तिवारी, संतोष कुमार,मेहताब अली, नीरज कुशवाहा, सूरज पाण्डेय सहित इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

 


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

3973


सबरंग