MENU

बनारस में मानक के विपरीत संचालित कुल पांच होटल व गेस्ट हाउसो को बंद करने का आदेश पारित



 07/Aug/24

वाराणसी। अपर जिलाधिकारी (प्रोटोकाल) प्रकाश चंद्र ने वाराणसी विकास प्राधिकरण एवं अग्निशमन विभाग तथा अन्य विभागों के मानक के विपरीत संचालित "एस०डी०एम० गेस्ट हाउस/बैंक्वेट हाल” स्थित आराजी संख्या-822 छ, मौजा-तरना, शिवपुर, तहसील सदर, "राजधानी गेस्ट हाउस " स्थित भवन संख्या-एस0-21/86, इंग्लिशिया लाईन, जवाहर नगर, "होटल राधेकृष्ण" स्थित भवन संख्या-बी0-3/ 183-ए, शिवाला, थाना-भेलूपुर, “सिटी गार्डेन" स्थित भवन संख्या- एस0-14/ 27-1 लक्ष्छीपुरा, अंधरापुल तथा "होटल जेनिया" स्थित स्थित भवन संख्या- डी- 63/11 ए०के०के०, नियर हर्ष गैस, महमूरगंज को बन्द् करने सम्बन्धी आदेश पारित करते हुए सचिव विकास प्राधिकरण एवं मुख्य अग्निशमन अधिकारी को नियमानुसार सील/ध्वस्तीकरण की कार्यवाही करने हेतु भेजते हुए सम्बन्धित मजिस्ट्रेट, सहायक पुलिस आयुक्त, प्रभारी निरीक्षक को बंदी सम्बन्धी आदेश का अनुपालन कराने हेतु भी निर्देशित किया गया है।


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

2007


सबरंग