MENU

कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए 2 जुलाई को चन्दौली आ रहे आजाद अधिकार सेना पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर



 31/Jul/24

चन्दौली। संगठन को मजबूत करने व पार्टी पदाधिकारियों में जोश भरने के लिए आगामी 2 जुलाई को दुलहीपुर पेट्रोल पंप के सामने राॅयल मैरिज लान में आजाद अधिकार सेना पार्टि के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर आ रहे हैं। आजाद अधिकार सेना पार्टी पूर्वी उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष मोहम्मद शाहिद के निर्देश पर चन्दौली के पार्टी अध्यक्ष सुरेश कुमार सेठ ने रविवार को दुलहीपुर स्थित पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं संग एक बैठक की। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर के प्रथम आगमन पर चर्चा व तैयारियों के बारे में विचार-विमर्श किया गया। सुरेश सेठ ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रथम आगमन पर जोरदार स्वागत किया जायेगा, जिसकी तैयारी चल रही है। बैठक में जिलाध्यक्ष सुरेश सेठ, उपाध्यक्ष अशोक पांडे, महासचिव राजन कुमार पांडे, सुनील जायसवाल संगठन मंत्री, सादिक अंसारी जिला सचिव अल्पसंख्यक मोर्चा, इकरामुद्दीन संगठन मंत्री अल्पसंख्यक मोर्चा, पप्पू जिला प्रभारी अल्पसंख्यक मोर्चा, विमला देवी, वेदना देवी, फूलमती देवी, मोहम्मद शाहिद पूर्वी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा मौजूद रहे।


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

6963


सबरंग