MENU

विधायक डॉ.अवधेश सिंह ने गरखड़ा से ई-बस सेवा शुरू की



 09/Jul/24

पिंडरा विधानसभा के अंतिम छोर पर बसे गड़खड़ा के ग्रामीण भी अब वातानुकूलित ई-बस से सफर करेंगे। विधायक डॉ. अवधेश सिंह ने सोमवार को हरी झंडी दिखाकर पिंडरा के लिए बस रवाना की। इस दौरान विधायक पिण्डरा डा अवधेश सिंह ने बताया कि यह बस गड़खडा, जाठी, पतिराजपुर, बसंतपुर, सिंघोरा, मरूई,सरायसे खलार्ड, भटपुरवा, बसांव, पलहीपट्टी के रास्ते वाराणसी को जाएगी। जिससे ग्रामीणों को आवागमन में सहूलियत होगी।

क्षेत्रीय प्रबंधक (रोडवेज) गौरव वर्मा, पवन सिंह, डॉ. जेपी दुबे, फौजदार शर्मा, सर्मेश सिंह, ज्वाला उपाध्याय, शैलेश मिश्रा,रमेश पटेल, झगड़ू मिश्रा, इंद्रेश मिश्रा, बबलू, शिवकुमार, अतुल रावत रहे।


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

6745


सबरंग