MENU

रथयात्रा : भगवान जगन्नाथ को संकल्प संस्था ने लगाया मक्खन मिश्री का भोग



 09/Jul/24

वाराणसी। बड़े भाई बलराम व बहन सुभद्रा संग रथ पर सवार होकर नगर भ्रमण पर निकले भगवान जगन्नाथ को रथयात्रा मेले के तीसरे दिन मंगलवार को अग्रणी सामाजिक संस्था संकल्प के सदस्यों ने मक्खन मिश्री, पीला पेड़ा, आम, बुंदिया, नानखटाई, नारियल बर्फी आदि का भोग अर्पित किया।

संस्था के संरक्षक अनिल कुमार जैन ने भगवान के विग्रह का सविधि पूजन अर्चन कर भगवान को भोग अर्पित किया। इस मौके पर संस्था के सदस्यों ने भगवान से विश्व कल्याण और देश के विकाश व समृद्धि की कामना की। जिसके बाद सदस्यों द्वारा भगवान के दर्शन को आने वाले श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। बतातें चलें कि संस्था द्वारा प्रतिवर्ष रथयात्रा मेले के तीनों दिन भगवान के विग्रह को भोग अर्पित किया जाता है।

इस अवसर पर संस्था के संरक्षक अनिल कुमार जैन, श्रीमती गीता जैन, आलोक जैन, निशा प्रकाश, मृदुला रानी (डायमंड होटल), पंकज अग्रवाल, लव जी अग्रवाल, गणेश अग्रवाल, पवन,  शोभित अग्रवाल, शुभम, अमित श्रीवास्तव आदि प्रमुख रूप से मौजूद थे।


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

4278


सबरंग