MENU

विश्वनाथ धाम के मल्टी- परपज हॉल में "काशी विश्वनाथ संगीत नृत्योत्सव" का हुआ भव्य आयोजन



 26/May/24

श्री काशी विश्वनाथ धाम स्थित त्रायम्बकेश्वर भवन (मल्टी- परपज हॉल) मे Bharat Art Academy द्वारा "काशी विश्वनाथ संगीत नृत्योत्सव" सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन शनिवार 25 मई को किया गया l कार्यक्रम के मुख्यअतिथि के रूप मे श्री काशी विश्वनाथ मन्दिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्व भूषण मिश्र, डिप्टी कलेक्टर शम्भू शरण, न्यास के सदस्य बृजभूषण ओझा एवम बनारस हिंदू विश्वविद्यालय, कला संकाय विभाग की प्रो. संगीता पंडित उपस्थित रहे। कार्यक्रम में प्रतिभागी छात्र-छात्राओं द्वारा रंगमंच के माध्यम से भारतीय सांस्कृतिक परंपरा का बखूबी निर्वहन करते हुए विभिन्न सांस्कृतिक नृत्य कुचीपुड़ी, भरतनाट्यम, पेरिनी तांडव, आंध्र नाट्यम एवं गायन आदि की प्रभावशाली प्रस्तुति की गयी l


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

1657


सबरंग