MENU

करौधी के नेवादा में हुआ स्नेह मिलन समारोह : डॉ. अशोक राय : क्षेत्र संयोजक चिकित्सा प्रकोष्ठ



 24/May/24

वाराणसी। करौधी के नेवादा में प्रबुद्धजनों के बीच स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया गया।जिसमें मुख्य अतिथि माननीय डॉ.अरुण कुमार सक्सेना वन एवं पर्यावरण मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार,कैण्ट विधायक सौरभ श्रीवास्तव, डॉ.अशोक राय क्षेत्र संयोजक चिकित्सा प्रकोष्ठ काशी क्षेत्र,अनिल श्रीवास्तव,अरविन्द श्रीवास्तव,विनीत सिंह सभासद और सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता, पदाधिकारी गण और प्रबुद्धजन उपस्थित रहें। सभी लोगों ने अपने विचार व्यक्त किये और सभी लोगों से आग्रह किया कि लोकतंत्र के मजबूती के लिए मतदान अवश्य करें। सभा का संचालन अरविन्द श्रीवास्तव ने किया।

 


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

3336


सबरंग