MENU

सहकारिता व डेयरी ने भाजपा की जीत के लिए बनायी रणनीति



 10/May/24

77 लोकसभा क्षेत्र की सेवापुरी विधानसभा क्षेत्र के रोहनिया बी-पैक्स भटौली में बृहस्पतिवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेश मिश्रा के अमरावती इंस्टीट्यूट हरिहरपुर में आयोजित बैठक में सहकारिता एवं डेयरी से जुड़े पदाधिकारी एवं सदस्यों से भेंट करके लोकसभा चुनाव व देश के प्रधानमंत्री काशी के सांसद नरेंद्र मोदी के नामांकन में सभी को सहयोग करने हेतु चर्चा की गयी। इस अवसर पर मुख्य अतिथि काशी क्षेत्र के पूर्व अध्यक्ष महेश चन्द्र श्रीवास्तव, यूपीसीएलडीएफ के पूर्व चेयरमैन वीरेन्द्र तिवारी, भाजपा के वरिष्ठ नेता अरुण सिंह, काशी क्षेत्र के मंत्री डा. सुदामा पटेल, शशी मिश्र, जिला सायोजक शैलेश सिंह, खुशबू सिंह, मन्नु लाल गुप्ता, रोहित मौर्या, पीयूष त्रिपाठी, नितिन मिश्रा, सहित  स्थानीय लोग उपस्थित रहे।


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

9182


सबरंग