MENU

लोकसभा चुनाव :  वाराणसी में दूसरे दिन 2 प्रत्याशियों ने किया नामांकन



 08/May/24

वाराणसी। लोकसभा सामान्य निर्वाचन, 2024 के लिए जनपद में समाविष्ट 77-वाराणसी संसदीय निर्वाचन क्षेत्र हेतु नामांकन के दूसरे दिन बुधवार को दो प्रत्याशियों ने अपना नामांकन दाखिल किया। गगन प्रकाश पुत्र शिवधनी यादव ने अपना दल (कमेरा वाली) तथा पारस नाथ केशरी पुत्र सालिक राम केशरी ने राष्ट्रीय समाजवादी जन क्रांति पार्टी से नामांकन किया। इसके अलावा 03 नामांकन फार्म लोगो ने लिए है। जबकि 22 ट्रेजरी चालान भी लोगो ने प्राप्त किया है।

नामांकन के दूसरे दिन नामांकन पत्र प्राप्त करने वाले गगन प्रकाश अपना दल कमेरावादी, रियाजुद्दीन निर्दल तथा राजेश कुमार सूर्य राष्ट्रीय अंबेडकर दल प्रमुख रहे।


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

6997


सबरंग