MENU

महाशिवरात्रि पर्व पर पूरे शहर एलईडी स्क्रीन के माध्यम से काशीवासी करेंगे बाबा विश्वनाथ का लाइव दर्शन



 07/Mar/24

महाशिवरात्रि के महापर्व के उपलक्ष्य में वाराणसी स्मार्ट सिटी द्वारा अस्सी घाट, दशाश्वमेध घाट, वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन समेत अन्य प्रमुख स्थलों पर लगे एलईडी स्क्रीन पर श्री काशी विश्वनाथ मंदिर गर्भगृह के लाइव दर्शन का टेलीकास्ट किया जाएगा।

मंडलायुक्त/अध्यक्ष, वाराणसी स्मार्ट सिटी कौशल राज शर्मा ने बताया कि महाशिवरात्रि के शुभ उपलक्ष्य में शहर के दर्शनार्थी एवं श्रद्धालुओं श्री काशी विश्वनाथ मंदिर गर्भगृह के लाइक दर्शन शहर के प्रमुख स्थलों पर लगे एलईडी स्क्रीन के माध्यम से भी कर सकेंगे।


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

9385


सबरंग