MENU

मिशन शक्ति : अंबिका इंटरप्राइजेज द्वारा थाना चौक को दिया गया दो व्हील चेयर



 17/Oct/23

वाराणसी। प्रशासन द्वारा चलाये जा रहे मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत अम्बिका इण्टर प्राइजेज की प्रोपराइटर श्रीमती अम्बिका अग्रवाल द्वारा दो व्हील चेयर मिशन शक्ति के तहत गर्भवती महिलाओं, वृद्ध महिलाओं, दिव्यांग एवं निर्धन महिलाओं हेतु मय चालक के प्रदान किया गया। इसका उद्देश्य काशी में आने वाले दर्शनार्थियों को निःशुल्क सुविधा प्रदान करना है।

सहायक पुलिस आयुक्त, सर्किल दशाश्वमेध, कमिश्नरेट वाराणसी व बल्लभदास अग्रवाल  व वेकेंटरमन द्वारा फीता काटकर शुभारम्भ किया गया। सर्वप्रथम हंशा देवी निवासिनी फूलपुर व विमला देवी निवासिनी सिराथू को बैठा कर व्‍हील चेयर का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर अंकित अग्रवाल, संजीव अग्रवाल, अलका अग्रवाल, ममता अग्रवाल, मनीषा अग्रवाल, किसलय तथा अन्य लोग मौजूद रहें।


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

8640


सबरंग