MENU

कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला का वारंट निरस्त करने की अधिवक्ता संजीव वर्मा ने दी कोर्ट में अर्जी



 19/Aug/23

वाराणसी। विशेष न्यायाधीश (एमपी / एमएलए) अवनीश गौतम की अदालत में शुक्रवार को कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला का वारंट निरस्त करने की अर्जी दी गई। मामले में अगली सुनवाई 31 अगस्त को होगी। कोर्ट ने पिछली तिथि पर सुरजेवाला की अर्जी खारिज करते हुए वारंट जारी किया था। सुरजेवाले के वरिष्ठ अधिवक्ता संजीव वर्मा ने इसे निरस्त करने के लिए कोर्ट में अर्जी दी।

प्रकरण के मुताबिक सन 2000 में संवासिनी प्रकरण में कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में तत्कालीन युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरजेवाला के नेतृत्व में प्रदर्शन हुआ था। इस दौरान आयुक्त कार्यालय परिसर में तोड़फोड़ और सरकारी सम्पत्ति को क्षति पहुंचाई गई थी।


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

6618


सबरंग