MENU

सारनाथ वार्ड में अवैध प्‍लाटिंग को वीडीए ने किया ध्‍वस्‍त



 05/Jul/23

वाराणसी विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष द्वारा प्रदत्त निर्देश के क्रम में वाराणसी विकास प्राधिकरण, वाराणसी जोन-2 की प्रवर्तन टीम द्वारा सारनाथ वार्ड के अंतर्गत ग्राम-दीनापुर में लगभग 05 बीघे में निरहू सिंह द्वारा बिना ले-आउट स्वीकृत कराये अवैध प्लाटिंग विकसित की जा रही थी। उक्त स्थल पर किये गये अवैध प्लाटिंग के विरूद्ध आज वार्ड-सारनाथ की प्रवर्तन टीम एवं पुलिस बल के सहयोग से ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गयी।

उक्‍त कार्यवाही में जोनल अधिकारी देवचन्द्र राम, अवर अभियंता आरके सिंह के साथ टीम मौजूद रही।

वीडीए उपाध्यक्ष द्वारा आम जन-मानस से अपील की गयी है कि वाराणसी विकास प्राधिकरण से ले-आउट अथवा मानचित्र स्वीकृत कराये बिना किसी भी प्रकार का निर्माण न करें, अन्यथा की दशा में प्राधिकरण द्वारा सख्त कार्यवाही की जायेगी।


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

6412


सबरंग