MENU

भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओ ने बबुरी में सुनी मन की बात का 99 संस्करण



 29/Mar/23

वाराणसी के सांसद व देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय मन की बात कार्यक्रम का 99 संस्करण को भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर विधानसभा के बबुरी सेक्टर के बूथ संख्या 319 व 320 पर भाजपा कार्यकर्ताओ संग उत्साह से धैर्य पूर्वक सुना गया। मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सौर ऊर्जा, आर्गन डोनेशन, अंगदान की आयु सीमा बढ़ाना, एक भारत श्रेष्ठ भारत, महिलाओं का हर क्षेत्र में योगदान महिला सशक्तिकरण , डल झील में नागरू की खेती से किसानों की आय दुगुनी , लैवेंडर की खेती सहित अन्य विषयों की चर्चा की।

इस दौरान भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी ने कहा कि आज पीएम के द्वारा अंग दान की आयु सीमा बढ़ी वह सराहनीय कदम है पीएम मोदी जी के नेतृत्व में देश नित नए आयाम स्थापित कर रहा है हम सब को मोदी जी के मन की बात का अनुसरण करना चाहिए व देश के विकास में सहयोग करना चाहिए, देश मे महिला सशक्तिकरण, आर्गन डोनेशन पर हम सब को नए संकल्प के साथ आगे बढ़ कर काम करना चाहिए, एक भारत श्रेष्ठ भारत का संकल्प लेकर देश के विकास में अपना योगदान देकर सहयोग करना चाहिए।

इस मौके पर भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी, पप्पू पटवा, विशाल सिंह, मुमताज, नारायण जायसवाल, जागेश्वर नाथ पाठक, राजकुमार जायसवाल, शशि गांधी, अवधेश जायसवाल, साधु जायसवाल, अरविंद कुमार, विख्यात, सोनू, सागर, अजय राव संतोष कुमार विनय कुमार, गया सिंह सहित इत्यादि लोग उपस्थित रहे।


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

6649


सबरंग