MENU

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंची वाराणसी, बाबा काल भैरव का किया दर्शन



 13/Feb/23

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू एक दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंच चुकी हैं, आज दोपहर 3:00 बजे वायुसेना के विमान से वाराणसी एयरपोर्ट पर पहुंची। यहां उनका स्वागत उत्तर प्रदेश राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, दयाशंकर मिश्र दयालु, जिला पंचायत अध्यक्ष सहित प्रशासनिक अफसरों ने की।

राष्ट्रपति राज्यपाल व मुख्यमंत्री के साथ एयरपोर्ट से काशी कोतवाल के दर्शन के लिए काल भैरव मंदिर पहुंची। यहां विधि विधान से काशी कोतवाल का पूजा अर्चना करने के बाद राष्ट्रपति का काफिला काशी विश्वनाथ मंदिर के लिए पहुंचा है।


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

1422


सबरंग