MENU

पर्यटन मंत्री शजयवीर सिंह 07 से 09 फरवरी, 2023 तक वाराणसी, सोनभद्र एवं चंदौली के भ्रमण पर



 06/Feb/23

प्रभारी मंत्री वाराणसी/बरेली जयवीर सिंह 09 फरवरी को दोपहर 12:00 बजे जनपद चंदौली में केन्द्रीय बजट पर चर्चा एवं पत्रकार वार्ता करेंगे

उत्तर प्रदेश के प्रभारी मंत्री वाराणसी एवं पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह 07 फरवरी से 09 फरवरी तक वाराणसी, सोनभद्र तथा चंदौली जनपदों के भ्रमण पर रहेंगे। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार पर्यटन मंत्री 07 फरवरी को अपरान्ह 03ः00 बजे लखनऊ से प्रस्थान कर देर शाम तक वाराणसी पहुंचेंगे। अगले दिन 08 फरवरी को पूर्वान्ह 10ः00 बजे विश्व के प्रसिद्ध जीवाश्म पार्क सलखन फॉसिल पार्क राबर्ट्सगंज सोनभद्र का निरीक्षण करेंगे। इसके पश्चात 11ः30 बजे डोगियां जलाशय पिकनिक स्पॉट रिहन्द डैम पीपरी रेणुकूट सोनभद्र के पिकनिक स्पॉट का निरीक्षण करेंगे।

पर्यटन मंत्री अपरान्ह 02: 00 बजे सोन शक्ति स्टेडियम एनटीपीसी रिहन्द परियोजना में आयोजित रिहन्द महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। यह कार्यक्रम निदेशक लोक एवं जनजाति कला एवं संस्कृति संस्थान संस्कृति विभाग के निदेशक अतुल द्विवेदी के सौजन्य से आयोजित किया गया है। पर्यटन मंत्री इसके बाद रात्रि 08: 00 बजे तक वाराणसी वापस लौटेंगे।

अगले दिन 09 फरवरी को पर्यटन मंत्री सुबह बाबा काशी विश्वनाथ मंदिर वाराणसी का दर्शन करेंगे। इसके पश्चात दोपहर 12: 00 बजे पोद्दार भवन कैलाशपुरी दीन दयाल नगर मुगलसराय जनपद चंदौली में केन्द्रीय बजट पर चर्चा एवं पत्रकार वार्ता करेंगे। इसके बाद पश्चात प्रस्थान कर देर रात्रि तक लखनऊ पहुंचेंगे।

 


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

7491


सबरंग