MENU

डीएम ने रैन बसेरा का किया औचक निरीक्षण



 27/Dec/22

बढ़ती ठंड को देखते हुए जिलाधिकारी एस. राजलिंगम ने देर रात मैदागिन और अंधरापूल रैन बसेरा व अस्थायी रैन बसेरा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने रैन बसेरा में साफ-सफाई की व्यवस्था बेहतर ढंग से सुनिश्चित की जाने के साथ ही मच्छरों से बचाव के लिए एन्टी लार्वा का छिड़काव भी सुनिश्चित किये जाने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने मौके पर मौजूद नगर निगम के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि रैन बसेरा में फैमिली और बच्चों  के लिए एक अलग से रहने का व्यवस्था करें।


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

4610


सबरंग