MENU

किसी भी शिकायतकर्ता को बार-बार अनायास दौड़ाया न जाय : जिलाधिकारी



 14/Nov/22

जिलाधिकारी एस.राजलिंगम द्वारा आज कलेक्ट्रेट स्थित राइफल क्लब सभागार में जन सुनवाई करते हुए फरियादियों की समस्यायें सुनी और सम्बन्धित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण निस्तारण एक सप्ताह में किये जाने का निर्देश दिया।

जिलाधिकारी ने फरियादियों को सुनने के पश्चात् सम्बंधित अधिकारी से बात की तथा प्रकरण से सम्बन्धित क्लर्क को बुलवाकर समस्या निस्तारित किए जाने हेतु दिशा निर्देश दिए। उनका कहना है कि फरियादियों के आवेदन का निस्तारण करने में नियमों का पालन करते हुए निस्तारण किया जाय तथा किसी भी शिकायतकर्ता को बार-बार अनायास दौड़ाया न जाय।

सुनवाई में भूमि विवाद, प्राकृतिक आपदा, पेंशन निर्गत कराने, इलाज हेतु आर्थिक सहायता अवैध कब्जे आदि से सम्बन्धित प्रकरण सुनवाई के लिए प्राप्त हुए।

 


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

1927


सबरंग