MENU

काशीवासियों को जागरूक करने के लिये यातायात माह का हुआ उद्घाटन



 01/Nov/22

आज दिनांक 01-11-2022 को यातायात माह के अवसर पर यातायात परिसर स्थित आडिटोरियम हॉल में यातायात कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें अपर पुलिस आयुक्त मुख्यालय एवं अपराध/कानून-व्यवस्था द्वारा उपस्थित DCP जोन काशी/यातायात ADCP यातायात, ACP यातायात सहित उपस्थित अन्य अधिकारी गण की उपस्थिति में स्कूल के बच्चों को सड़क दुर्घटनाओं से बचाव व जागरूक करने के लिये आवश्यक चार स्तम्भ शिक्षा, प्रवर्तन, अभियान्त्रिकी, अपातकालीन देखभाल के सम्बन्ध में बताया गया। साथ ही दिनांक 01 नवम्‍बर से 30 नवम्‍बर तक यातायात माह की रूपरेखा तैयार कर यातायात माह नवम्बर-2022 को सफल बनाने तथा आम जनमानस को जागरूक करने के लिये यातायात रैली को हरी झण्डी दिखाकर यातायात माह का उद्घाटन किया गया।


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

2590


सबरंग