MENU

राजातालाब तहसील परिसर में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतन्त्रता दिवस : गिरीश द्विवेदी SDM



 15/Aug/22

आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत आयोजित  स्वतंत्रता दिवस का महापर्व  राजातालाब तहसील  मुख्यालय पर बहुत ही धूमधाम और भव्य तरीके से मनाया गया।अवसर पर एसडीएम राजातालाब गिरीश द्विवेदी द्वारा झण्डारोहण  किया गया। ध्वजारोहण के पश्चात उन्होंने सभी को स्वतंत्रता के इस ऐतिहासिक  दिवस पर सभी को बधाई देते हुए आजादी की लड़ाई में अपने प्राण निछावर करने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान को याद किया तथा उन्हें नमन किया। इस अवसर पर उन्होंने स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी श्री सीताराम शास्त्री जी को स्वतन्त्रता संग्राम में उनके अतुलनीय योगदान के लिए सम्मानित भी किया।
इस अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का सफल आयोजन कलाकारों के द्वारा किया गया और आजादी के गीतों की सुंदर प्रस्तुति की गई।इस अवसर पर  तहसीलदार,नायब तहसीलदार समेत तहसील के सभी अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

8529


सबरंग