MENU

विश्वनाथ मंदिर धाम में मंदिरों के ऊंचे शिखरों पर तड़ित चालक लगाने की मांग



 29/Jun/22

बनारस बार के पूर्व महामंत्री नित्यानंद राय के द्वारा की गयी है, प्रधानमंत्री और काशी के सासंद व मुख्यमंत्री को ट्वीट करके यह मांग की गयी है, अधिवक्ता का कहना है कि विश्ववनाथ धाम की संरक्षा और सुरक्षा के लिए यह बहुत जरुरी है तड़ित चालक एक धातु की चालक छड़ होती है, जिसे ऊँचे भवनों की छत पर आकाशीय विद्युत से रक्षा के लिये लगाया जाता है। तड़ित चालक का उपरी सिरा नुकीला होता है और इसे भवनों के सबसे ऊपरी हिस्से में जड़ दिया जाता है।

अधिवक्ता ने बताया कि बनारस कचहरी के ऐतिहासिक लाल भवन पर तङित चालक लगा हुआ है, जिससे इस एक सौ दस साल पुराने भवन की रक्षा होती है। ये ताबे की पत्ती देखने में एकदम साधारण है मगर बिजली को भवन पर गिरने से बचाती है।


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

4581


सबरंग