वाराणसी। डोमरी (रामनगर) स्थित आचार्य सीताराम चतुर्वेदी महिला महाविद्यालय एवं बाल विद्यालय माध्यमिक स्कूल, डोमरी और प्रहलादघाट में आयोजित तीन दिवसीय खेल-कूद प्रतियोगिता का शुक्रवार, 27 नवंबर 2026 को भव्य समापन हुआ। समापन समारोह में विभिन्न खेल स्पर्धाओं के विजेता खिलाड़ियों को मेडल एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस दौरान खिलाड़ियों और छात्राओं में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी प्रशान्त किशोर वाजपेयी तथा विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय हैंडबॉल एवं फुटबॉल खिलाड़ी और मिसेज इंडिया इंटरनेशनल विजेता वन्दना सिंह एवं क्लिनिकल डायटिशियन तथा मिसेज बनारस विजेता साक्षी पाण्डेय ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।इस अवसर पर बाल विद्यालय माध्यमिक स्कूल, डोमरी के निदेशक मुकुल पाण्डेय और प्रहलादघाट के निदेशक मंजुल पाण्डेय ने अतिथियों को बैज अलंकरण कर सम्मानित किया। इसके बाद अतिथियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को मेडल एवं प्रमाण-पत्र वितरित किए।
तीन दिवसीय खेल महोत्सव में बैडमिंटन, कबड्डी, खो-खो, दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, शॉट पुट, जैवलिन थ्रो, रिले रेस, वॉलीबॉल, शतरंज और कैरम सहित कई खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। छोटे बच्चों के लिए भी विभिन्न खेल गतिविधियों का आयोजन किया गया। आचार्य सीताराम चतुर्वेदी महिला महाविद्यालय की छात्राओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और विभिन्न स्पर्धाओं में पुरस्कार हासिल किए।महाविद्यालय की निदेशक डॉ. कल्पलता पाण्डेय ने अतिथियों को स्मृति चिह्न एवं अंगवस्त्रम भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में बाल विद्यालय माध्यमिक स्कूल, प्रहलादघाट की प्रधानाचार्या स्नेहलता पाण्डेय, मुख्य मार्केटिंग अधिकारी अपूर्वा पाण्डेय, खेल प्रभारी संतोष तिवारी, चन्द्रदीप कुमार सिंह, अभिनन्दन और तरुण कुमार सहित विद्यालय एवं महाविद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं तथा अभिभावक उपस्थित रहे।कार्यक्रम के अंत में डोमरी शाखा के प्रधानाचार्य अशोक कुमार तिवारी ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों और उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।
रिपोर्ट: प्रतिमा पाण्डेय
वाराणसी में तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता संपन्न, विजेता खिलाड़ियों को मिला सम्मान
वाराणसी के आचार्य सीताराम चतुर्वेदी महिला महाविद्यालय और बाल विद्यालय में तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता का समापन हुआ। राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी प्रशान्त किशोर वाजपेयी ने विजेताओं को मेडल और प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया।
वाराणसी खेल प्रतियोगिता
आचार्य सीताराम चतुर्वेदी महिला महाविद्यालय
बाल विद्यालय डोमरी वाराणसी
वाराणसी खेल समाचार
प्रशान्त किशोर वाजपेयी
डोमरी रामनगर समाचार
स्कूल खेल प्रतियोगिता वाराणसी
varanasi-three-day-sports-competition-concludes-domari
वाराणसी में खेल प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करते अतिथि
वाराणसी | शिक्षा | खेल
Varanasi News, Sports Competition, Domari, Ramnagar, School Sports, Clown Times