MENU

काशी में गूंजा 'हर-हर महादेव', काशी तमिल संगमम के पहले छात्र प्रतिनिधि समूह का भव्य स्वागत



 27/Nov/26

तमिलनाडु से पहुंचे छात्र प्रतिनिधियों का भाजपा महानगर संगठन ने किया अभिनंदन, 1 दिसंबर को होगी ससम्मान विदाई

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'एक भारत, श्रेष्ठ भारत' के संकल्प को साकार करने वाले आयोजन 'काशी तमिल संगमम' के तहत तमिलनाडु से आए पहले छात्र प्रतिनिधि समूह का शुक्रवार, 27 नवंबर को काशी में भव्य स्वागत किया गया। रात करीब 8 बजे छात्र प्रतिनिधियों के आगमन पर भारतीय जनता पार्टी महानगर संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा और 'हर-हर महादेव' के उद्घोष के साथ उनका आत्मीय अभिनंदन किया।

इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने कहा कि काशी और तमिलनाडु का संबंध सदियों पुराना आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक रिश्ता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में काशी तमिल संगमम उत्तर और दक्षिण भारत की गौरवशाली विरासत को जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम बन रहा है। उन्होंने कहा कि तमिलनाडु से आए युवा छात्र सांस्कृतिक एकता और राष्ट्र निर्माण के सच्चे संवाहक हैं। उनका स्वागत करना काशीवासियों के लिए गौरव का विषय है।

1 दिसंबर को होगी छात्र प्रतिनिधियों की विदाई

महानगर महामंत्री अजय गुप्ता के संयोजन में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में भाजपा महानगर के विभिन्न मंडलों और युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भागीदारी की। संगठन की ओर से तय व्यवस्था के अनुसार, जिस टीम ने छात्र प्रतिनिधियों का स्वागत किया है, वही टीम आगामी 1 दिसंबर 2026 को उनके प्रस्थान के समय ससम्मान विदाई भी करेगी।

जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों ने किया स्वागत

स्वागत समारोह में विधायक सौरभ श्रीवास्तव, महानगर मीडिया संयोजक प्रमील पाण्डेय, सत्येंद्र सिंह, जगन्नाथ ओझा, अमित खरे, शोभनाथ मौर्य, हीरा यादव, मनोज भृगुवंशी, दीपक सेठ, सिंधु सोनकर, राजेंद्र शंकर सिंह पटेल, विनय सिंह और अवनीश श्रीवास्तव सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

उत्तर और दक्षिण की सांस्कृतिक एकता का प्रतीक है संगमम

काशी की प्राचीन 'अतिथि देवो भव:' परंपरा के अनुरूप हुए इस स्वागत समारोह से तमिलनाडु से आए छात्र प्रतिनिधि उत्साहित और अभिभूत नजर आए। काशी तमिल संगमम के माध्यम से दोनों क्षेत्रों की भाषा, साहित्य, संस्कृति, परंपराओं और आध्यात्मिक विरासत को करीब लाने का प्रयास किया जा रहा है। यह आयोजन उत्तर और दक्षिण भारत के बीच सांस्कृतिक संबंधों को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

 काशी तमिल संगमम: वाराणसी में तमिलनाडु के छात्र प्रतिनिधियों का भव्य स्वागत

काशी तमिल संगमम के तहत तमिलनाडु से आए पहले छात्र प्रतिनिधि समूह का वाराणसी में भाजपा महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि सहित पदाधिकारियों ने स्वागत किया।

 काशी तमिल संगमम वाराणसी

 काशी तमिल संगमम 2026, तमिलनाडु के छात्र, भाजपा महानगर वाराणसी, प्रदीप अग्रहरि, नरेंद्र मोदी, एक भारत श्रेष्ठ भारत

 kashi-tamil-sangamam-tamil-students-grand-welcome-varanasi-2026

वाराणसी में काशी तमिल संगमम के तहत तमिलनाडु से आए छात्र प्रतिनिधियों का स्वागत करते भाजपा पदाधिकारी।

#KashiTamilSangamam #VaranasiNews #EkBharatShreshthaBharat #Kashi #TamilNadu #BJPVaranasi #JaideshNews


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

3557


सबरंग