MENU

वाराणसी नगर निगम में लापरवाही और भ्रष्टाचार पर सख्ती, नगर आयुक्त ने अधिकारियों को दी चेतावनी



 27/Nov/26

स्वच्छता, पेयजल और सीवर कार्यों में तेजी लाने के निर्देश; बोगस टैक्स डिमांड और लंबित शिकायतों का होगा निस्तारण

वाराणसी। नगर निगम में लापरवाही और भ्रष्टाचार के प्रति नगर आयुक्त शाश्वत त्रिपुरारि ने सख्त रुख अपनाया है। गुरुवार को नगर निगम सभागार में आयोजित विभागीय समीक्षा बैठक में उन्होंने सभी अधिकारियों को कार्यों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और भ्रष्टाचार से जुड़ी शिकायतें मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में अपर नगर आयुक्त दुर्गेश मिश्रा ने सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट का प्रस्तुतीकरण किया। नगर आयुक्त ने शहर की साफ-सफाई की नियमित निगरानी, स्वच्छता रैंकिंग में सुधार और कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने घाटों और डस्टबिन पर जागरूकता संबंधी स्लोगन लिखवाने तथा पक्के महाल की गलियों में कूड़ा फेंकने की प्रवृत्ति रोकने के लिए कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। एमआरएफ प्लांट के लिए भूमि चयन की प्रक्रिया तेज करने को भी कहा गया।

बोगस टैक्स डिमांड और लंबित शिकायतों पर सख्ती

संपत्ति कर की समीक्षा के दौरान नगर आयुक्त ने जोनल अधिकारियों को बोगस डिमांड से जुड़े मामलों की जांच कर उनका निस्तारण करने के निर्देश दिए। करेत्तर विभाग को विभिन्न मदों में राजस्व वसूली बढ़ाने को कहा गया। इसके साथ ही पेंशन और अन्य बकाया संबंधी शिकायतों का तत्काल समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र भी निर्धारित समय के भीतर जारी करने को कहा गया।

पेयजल और सीवर कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

जलकल महाप्रबंधक अनूप सिंह और जल निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर कमल सिंह ने 22 वार्डों में पेयजल एवं सीवर लाइन कार्यों की प्रगति, ओवरहेड टैंक निर्माण, रामनगर पेयजल परियोजना, एसटीपी, पंपिंग स्टेशन और वरुणा इंटरसेप्टर की डीपीआर से संबंधित जानकारी दी।

नगर आयुक्त ने जिन स्थानों पर ओवरहेड टैंक निर्माण के लिए एनओसी मिल चुकी है, वहां तत्काल निर्माण शुरू कराने के निर्देश दिए। ट्यूबवेल वाले स्थानों पर भी काम शीघ्र प्रारंभ करने को कहा। चितईपुर क्षेत्र के मुख्य मार्गों और कॉलोनियों में जलजमाव की समस्या दूर करने के लिए स्वीकृत परियोजनाओं पर पीडब्ल्यूडी के साथ समन्वय स्थापित कर काम कराने का निर्देश दिया। घाटों पर पानी न बहने देने और मणिकर्णिका घाट की मरम्मत तत्काल कराने पर भी जोर दिया गया।

शहर में 88,726 स्ट्रीट लाइटों से हो रही रोशनी

आलोक विभाग की समीक्षा में बताया गया कि वाराणसी में कुल 88,726 स्ट्रीट लाइटें स्थापित हैं। इनमें हेरिटेज लाइट, स्मार्ट सिटी, पार्षद कोटा और हृदय योजना के तहत लगाई गई लाइटें शामिल हैं। नगर आयुक्त ने ईईएसएल की 36 हजार लाइटों की तत्काल जांच कराने और शहर के प्रमुख स्थानों पर आकर्षक लाइटें लगाने के लिए स्थान चिह्नित करने के निर्देश दिए।

बैठक में परिवहन विभाग के वाहनों, बजट और आय-व्यय की भी समीक्षा की गई। नगर आयुक्त ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ काम करते हुए जनसमस्याओं का प्राथमिकता पर समाधान करने और विकास कार्यों की गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए।

ये अधिकारी रहे मौजूद

बैठक में अपर नगर आयुक्त बरखा सिंह, दुर्गेश मिश्रा, विनोद कुमार गुप्ता, संयुक्त नगर आयुक्त कृष्णचन्द्र, पीआरओ संदीप श्रीवास्तव, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी कुमार असीम रंजन, राजस्व निर्धारण अधिकारी रीता रानी विक्रम, जितेन्द्र कुमार आनंद, इन्द्र विजय, मृत्युंजय नारायण मिश्रा, पवन कुमार गुप्ता, मुन्नालाल राम, उद्यान अधीक्षक विजय कुमार सिंह, पशु कल्याण अधिकारी डॉ. विजय अमृत राज, जोनल स्वच्छता अधिकारी संदीप भार्गव, जलकल महाप्रबंधक अनूप सिंह, जल निगम के अधिकारी समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

 वाराणसी नगर निगम में लापरवाही पर सख्ती, नगर आयुक्त ने अधिकारियों को चेताया

 वाराणसी नगर आयुक्त शाश्वत त्रिपुरारि ने समीक्षा बैठक में स्वच्छता, पेयजल, सीवर और स्ट्रीट लाइट कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। बोगस टैक्स डिमांड और लंबित शिकायतों पर भी सख्ती।

 वाराणसी नगर निगम

 varanasi-nagar-nigam-commissioner-review-meeting

 वाराणसी नगर निगम, नगर आयुक्त शाश्वत त्रिपुरारि, वाराणसी स्वच्छता अभियान, पेयजल व्यवस्था वाराणसी, सीवर लाइन कार्य, वाराणसी स्ट्रीट लाइट, नगर निगम समीक्षा बैठक

Varanasi News, Varanasi Nagar Nigam, Shashwat Tripurari, Cleanliness Drive, Drinking Water, Clown Times

 वाराणसी नगर निगम में नगर आयुक्त सख्त, बोले- लापरवाही और भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं!


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

4191


सबरंग