MENU

देव दीपावली पर भू देवश्री चैरिटेबल ट्रस्ट की अनूठी पहल, मंदिर को भेंट किया आरती यंत्र; जीर्णोद्धार के लिए सौंपा चेक



 24/Nov/26

वाराणसी। देव दीपावली के पावन अवसर पर भू देवश्री चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से शिवराज नगर कॉलोनी, तुलसीपुर, महमूरगंज स्थित श्री अड़गणेश्वर महादेव एवं मां विंध्यवासिनी मंदिर में धार्मिक और सामाजिक सेवा का सराहनीय कार्य किया गया। ट्रस्ट की ओर से मंदिर में नियमित आरती की व्यवस्था के लिए आरती यंत्र भेंट किया गया। साथ ही मंदिर के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण के लिए मंदिर प्रबंधन को चेक प्रदान किया गया।

इस अवसर पर मंदिर परिसर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कराई गई। पंडित जी ने श्रद्धालुओं को संकल्प दिलाकर पूजन संपन्न कराया। इसके बाद दीपदान और प्रसाद वितरण किया गया। पूरे मंदिर परिसर में भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास का माहौल रहा।

कार्यक्रम में मंदिर के संरक्षक रविंद्र कुमार चतुर्वेदी, रोहित चतुर्वेदी, पुष्पेंद्र द्विवेदी और माधवेंद्र पांडेय उपस्थित रहे। वहीं संस्था की ओर से अध्यक्ष देवश्री के साथ श्याम शुक्ला, काजल चंदानी, संजय चंदानी, जितेंद्र तलरेजा, शिवम कन्नौजिया, आदित्य, आशना गुप्ता, गर्विका गुप्ता और ऋषभ अग्रहरी ने सहभागिता की।

ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य धार्मिक एवं सांस्कृतिक धरोहरों का संरक्षण करना और समाज में सेवा, सहयोग तथा सनातन संस्कृति के प्रति समर्पण की भावना को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि मंदिर केवल आस्था के केंद्र नहीं, बल्कि हमारी सनातन संस्कृति, परंपराओं और सामाजिक एकता के प्रतीक भी हैं।

तन संस्कृति, परंपराओं और सामाजिक एकता के प्रतीक भी हैं।

: देव दीपावली पर भू देवश्री ट्रस्ट ने मंदिर को भेंट किया आरती यंत्र, जीर्णोद्धार के लिए दिया चेक

वाराणसी के महमूरगंज स्थित अड़गणेश्वर महादेव एवं मां विंध्यवासिनी मंदिर को भू देवश्री चैरिटेबल ट्रस्ट ने आरती यंत्र भेंट किया और जीर्णोद्धार के लिए चेक सौंपा।

 भू देवश्री चैरिटेबल ट्रस्ट वाराणसी

 bhu-devshree-charitable-trust-temple-donation-varanasi

 भू देवश्री चैरिटेबल ट्रस्ट, देव दीपावली 2026, वाराणसी मंदिर, अड़गणेश्वर महादेव मंदिर, मां विंध्यवासिनी मंदिर, मंदिर जीर्णोद्धार, महमूरगंज वाराणसी, धार्मिक सेवा।

देव दीपावली पर सेवा की मिसाल: भू देवश्री ट्रस्ट ने मंदिर को भेंट किया आरती यंत्र, जीर्णोद्धार में भी दिया सहयोग।


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

4272


सबरंग