MENU

देव दीपावली पर गंगा घाटों से लेकर पूरे शहर तक जगमगाएंगे दीप, मंत्री रविन्द्र जायसवाल ने परखी तैयारियां



 22/Nov/26

घाट समितियों को समय से मिलेंगे दीये, तेल और बाती; वरुणा नदी के घाटों, तालाबों और कुंडों पर भी होगा दीपदान, यातायात और सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के निर्देश

वाराणसी। देव दीपावली को भव्य और दिव्य स्वरूप देने के लिए वाराणसी में तैयारियां तेज हो गई हैं। प्रदेश सरकार के स्टाम्प एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविन्द्र जायसवाल ने रविवार को सर्किट हाउस में प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों के साथ बैठक कर आयोजन की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने गंगा घाटों के साथ ही वरुणा नदी के घाटों, शहर के प्रमुख तालाबों और कुंडों को भी दीपों से रोशन करने के निर्देश दिए, ताकि पूरा शहर दीपोत्सव की रोशनी से जगमगा उठे।मंत्री ने निर्देश दिया कि गंगा के सभी घाटों की समितियों को दीपदान के लिए समय से दीये, तेल और बाती उपलब्ध कराए जाएं। इसी तरह वरुणा नदी के घाटों और शहर के प्रमुख तालाबों एवं कुंडों की समितियों को भी उनकी आवश्यकता के अनुसार सामग्री मुहैया कराई जाए। उन्होंने नगर निगम को सोमवार को तालाबों और कुंडों के आसपास विशेष सफाई अभियान चलाने तथा दवाओं का छिड़काव कराने के निर्देश दिए।

श्रद्धालुओं के लिए सुगम होगी यातायात व्यवस्था

देव दीपावली पर देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुविधा को देखते हुए मंत्री ने यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने पर जोर दिया। उन्होंने एसपी ट्रैफिक को निर्देश दिया कि गंगा घाटों की ओर जाने वाले रास्तों पर अनावश्यक रूप से काफी पहले से बैरिकेडिंग कर आवागमन बाधित न किया जाए। नमो घाट, दशाश्वमेध सहित प्रमुख घाटों की ओर जाने वाले मार्गों पर बड़े वाहनों को रोकने के लिए बैरिकेडिंग की जाए, लेकिन टोटो के आवागमन की अनुमति सुनिश्चित की जाए, ताकि श्रद्धालुओं को घाटों तक पहुंचने में परेशानी न हो।

अग्निशमन और बिजली व्यवस्था पर विशेष जोर

मंत्री रविन्द्र जायसवाल ने अग्निशमन विभाग को देव दीपावली के दौरान पूरी तरह अलर्ट रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अग्निशमन दस्तों के साथ दोपहिया अग्निशमन वाहनों को भी सक्रिय रखा जाए, जिससे पुराने शहर की संकरी गलियों में आग लगने जैसी आपात स्थिति में तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया जा सके।उन्होंने विद्युत विभाग के अभियंताओं को गंगा घाटों सहित पूरे शहर में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। स्पष्ट कहा कि पर्व के दौरान विद्युत व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही या व्यवधान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।बैठक में एडीएम, एसपी ट्रैफिक, नगर निगम, पर्यटन विभाग सहित विभिन्न संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। प्रशासन का प्रयास है कि देव दीपावली पर काशी के घाटों के साथ शहर के अन्य प्रमुख धार्मिक और सार्वजनिक स्थलों पर भी दीपदान के माध्यम से भव्य दीपोत्सव का दृश्य दिखाई दे।

  • देव दीपावली 2026: गंगा घाटों से पूरे शहर तक जगमगाएंगे दीप, मंत्री रविन्द्र जायसवाल ने की समीक्षा

  •  वाराणसी में देव दीपावली 2026 की तैयारियां तेज। मंत्री रविन्द्र जायसवाल ने घाटों, तालाबों और कुंडों पर दीपदान, यातायात, अग्निशमन और निर्बाध बिजली आपूर्ति के निर्देश दिए।

  •  देव दीपावली 2026 वाराणसी

  •  dev-deepawali-2026-varanasi-preparations-ravindra-jaiswal

  • देव दीपावली 2026, वाराणसी न्यूज, रविन्द्र जायसवाल, काशी देव दीपावली, गंगा घाट, नमो घाट, दशाश्वमेध घाट, Varanasi News


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

7404


सबरंग