MENU

विधायक निधि से 27 लाख का मिनी नलकूप, 53 लाख से स्मार्ट चौका से संवरेगी दक्षिणी की सड़कें



 22/Nov/26

विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी ने 80 लाख रुपये के विकास कार्यों का किया शुभारंभ, पेयजल समस्या दूर होने की उम्मीद से क्षेत्रवासियों में खुशी

वाराणसी। दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देते हुए विधायक एवं पूर्व मंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी ने रविवार को करीब 80 लाख रुपये की लागत से होने वाले जनहित के कार्यों का शुभारंभ किया। आदमपुर वार्ड के नई बस्ती मोहल्ले में विधायक निधि से 27 लाख रुपये की लागत से मिनी नलकूप का भूमि पूजन किया गया। इससे क्षेत्र में पेयजल की समस्या दूर होने की उम्मीद है। नलकूप की सुविधा मिलने पर स्थानीय लोगों ने खुशी जाहिर की।

इस दौरान डॉ. नीलकंठ तिवारी ने संबंधित विभाग के अभियंताओं को युद्धस्तर पर काम पूरा कर जल्द से जल्द नलकूप के माध्यम से पेयजलापूर्ति शुरू कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासियों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है।

वहीं मध्यमेश्वर वार्ड में करीब 53 लाख रुपये की लागत से स्मार्ट चौका लगाने के कार्य का शिलान्यास कर निर्माण कार्य की शुरुआत की गई। इस कार्य से दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र की गलियों को बेहतर और व्यवस्थित बनाने में मदद मिलेगी।

कार्यक्रम के दौरान मंडल अध्यक्ष तारकेश्वर गुप्ता बंटी, बबलू सेठ सहित संबंधित विभाग के अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

 वाराणसी में 80 लाख के विकास कार्य शुरू, नीलकंठ तिवारी ने किया शिलान्यास

वाराणसी दक्षिणी विधानसभा में विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी ने 27 लाख के मिनी नलकूप और 53 लाख के स्मार्ट चौका निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।

नीलकंठ तिवारी विकास कार्य

वाराणसी विकास कार्य, मिनी नलकूप वाराणसी, आदमपुर वार्ड, मध्यमेश्वर वार्ड, विधायक निधि, स्मार्ट चौका

varanasi-neelkanth-tiwari-80-lakh-development-works

 वाराणसी में मिनी नलकूप का भूमि पूजन करते विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी

वाराणसी दक्षिणी में 80 लाख के विकास कार्यों की सौगात, कहीं मिनी नलकूप तो कहीं स्मार्ट चौका का काम शुरू

#Varanasi #NeelkanthTiwari #VaranasiNews #VikasKarya #ClownTimes #Adampur #Madhyameshwar


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

9421


सबरंग