कहा- मां के संस्कार, त्याग और जीवन मूल्य ही संतान की सबसे बड़ी धरोहर, काशी विश्वनाथ से की दिवंगत आत्मा की सद्गति की प्रार्थना
वाराणसी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पूज्य माताश्री श्रीमती सावित्री देवी के निधन पर डॉ. अशोक राय ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं उनके समस्त शोकसंतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना और आत्मीय सहानुभूति प्रकट की।डॉ. अशोक राय ने कहा कि मां का विछोह जीवन की सबसे गहरी पीड़ाओं में से एक है, जिसे शब्दों में व्यक्त करना कठिन है। मां केवल जन्म देने वाली नहीं, बल्कि संतान के जीवन की आधारशिला, संस्कारों की प्रथम प्रेरणास्रोत और स्नेह एवं वात्सल्य की अनंत धारा होती है। मां का त्याग, तपस्या, ममता और आशीर्वाद जीवनभर संतान के व्यक्तित्व में समाहित रहता है। उन्होंने कहा कि मां भले ही भौतिक रूप से साथ न रहे, लेकिन उसके संस्कार, विचार और जीवन मूल्य संतान के भीतर सदैव जीवित रहते हैं। संतान जब सत्य, धर्म, न्याय, लोकमंगल और कर्तव्यनिष्ठा के मार्ग पर चलते हुए मां के आदर्शों को अपने आचरण में उतारती है, तभी उसके संस्कारों की वास्तविक सार्थकता सिद्ध होती है। संतान का श्रेष्ठ चरित्र और समाज के प्रति समर्पण ही मां के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।डॉ. अशोक राय ने कहा कि इस दुख की घड़ी में उनकी संवेदनाएं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनके परिवार के साथ हैं। उन्होंने काशी की पावन धरती से बाबा श्री काशी विश्वनाथ एवं भगवान श्रीहरि विष्णु के श्रीचरणों में प्रार्थना की कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान एवं सद्गति प्रदान करें तथा मुख्यमंत्री और उनके परिजनों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति, धैर्य और आत्मिक संबल दें।
योगी आदित्यनाथ की माताश्री के निधन पर डॉ. अशोक राय ने जताया शोक
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी के निधन पर डॉ. अशोक राय ने शोक संवेदना व्यक्त की। बाबा काशी विश्वनाथ से दिवंगत आत्मा की सद्गति की प्रार्थना की।
डॉ. अशोक राय
योगी आदित्यनाथ माता निधन, सावित्री देवी, डॉ. अशोक राय श्रद्धांजलि, वाराणसी समाचार, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
ashok-rai-condolence-yogi-adityanath-mother-sav itri-devi
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताश्री को श्रद्धांजलि देते डॉ. अशोक राय