MENU

माधोपुर में मुलायम सिंह यादव की जयंती मनाई, 26 नवंबर से शुरू होगी श्रीमद्भागवत कथा



 22/Nov/26

मनोज सिंह डब्लू बोले- कथा के मंच का नहीं होने देंगे राजनीतिकरण, पिता स्व. रामअवध सिंह की आत्मा की शांति के लिए हो रहा आयोजन

चंदौली। समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की जयंती पर चंदौली के माधोपुर स्थित पूर्व विधायक मनोज कुमार सिंह डब्लू के आवास पर श्रद्धांजलि सभा एवं गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान मनोज सिंह डब्लू ने मुलायम सिंह यादव के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। केक काटकर जयंती मनाई गई और उपस्थित लोगों में मिठाई वितरित की गई। इस अवसर पर मनोज सिंह डब्लू ने माधोपुर में 26 नवंबर से शुरू होने वाली श्रीमद्भागवत कथा की तैयारियों की जानकारी दी। उन्होंने स्पष्ट किया कि कथा के मंच का किसी भी सूरत में राजनीतिकरण नहीं होने दिया जाएगा। यहां आने वाले सभी लोग श्रद्धालु और श्रोता के रूप में शामिल होंगे। किसी भी व्यक्ति को कथा के मंच पर जाने की अनुमति नहीं होगी उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन उनके पिता स्वर्गीय रामअवध सिंह की आत्मा की शांति के लिए कराया जा रहा है। इसका राजनीति से कोई संबंध नहीं है। आयोजन में आम श्रद्धालुओं के साथ विशिष्ट और अतिविशिष्ट अतिथियों के भी शामिल होने की संभावना है, जिनका कार्यक्रम जल्द निर्धारित किया जाएगा।

मुलायम सिंह यादव को बताया किसानों और जवानों का नेता

मुलायम सिंह यादव को याद करते हुए मनोज सिंह डब्लू ने कहा कि उन्हें धरतीपुत्र के नाम से जाना जाता है। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में किसानों, युवाओं, सेना के जवानों और समाज के विभिन्न वर्गों के हितों के लिए आवाज उठाई। रक्षा मंत्री के रूप में भी उन्होंने सेना और सैनिकों के सम्मान से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया।

मनोज सिंह डब्लू ने कहा कि मुलायम सिंह यादव से प्रेरणा लेकर उन्होंने विधायक रहते हुए चंदौली में सेना भर्ती का आयोजन कराया था, जिससे क्षेत्र के युवाओं को सेना में भर्ती होने का अवसर मिल सके। उन्होंने भाजपा की डबल इंजन सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि चंदौली में सेना भर्ती कराने में सरकार नाकाम रही है। उन्होंने युवाओं के लिए रोजगार और सेना में भर्ती के अधिक अवसर उपलब्ध कराने की जरूरत बताई।

कार्यकर्ताओं को अंगवस्त्र देकर किया सम्मानित

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने मुलायम सिंह यादव के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने उनके राजनीतिक जीवन, विचारों और सामाजिक योगदान को याद किया। कार्यक्रम के अंत में मनोज सिंह डब्लू ने कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को गमछा और अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया।

इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष रामभुवन मौर्य, रामजन्म यादव, अवधेश राय, अमित उपाध्याय, संतोष उपाध्याय, महेंद्र तिवारी, बांके बिहारी सिंह, महासचिव आतिफ खान, दुलारे कन्नौजिया, रमेश यादव, द्वारिका खरवार, नवीन प्रजापति, सीताराम प्रजापति, लालमनी पाल, अनिल विश्वकर्मा, कृष्णानंद राय, मनेजर गोंड, रामजन्म गोंड, छाया गोंड, जानकी यादव, जगमेंद्र यादव, अंकित यादव, अखिलेश सिंह, द्वारिका यादव, इबरार अहमद और रामदीन यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

 मुलायम सिंह यादव की जयंती पर बोले मनोज सिंह डब्लू, कथा मंच का नहीं होगा राजनीतिकरण

चंदौली के माधोपुर में मुलायम सिंह यादव की जयंती मनाई गई। मनोज सिंह डब्लू ने 26 नवंबर से शुरू होने वाली श्रीमद्भागवत कथा को गैरराजनीतिक रखने की बात कही।

 मनोज सिंह डब्लू

मुलायम सिंह यादव जयंती, माधोपुर श्रीमद्भागवत कथा, चंदौली समाचार, मनोज कुमार सिंह डब्लू, 26 नवंबर भागवत कथा

manoj-singh-w-mulayam-singh-yadav-jayanti-madhopur-bhagwat-katha

चंदौली, माधोपुर, मनोज सिंह डब्लू, मुलायम सिंह यादव, समाजवादी पार्टी, श्रीमद्भागवत कथा, उत्तर प्रदेश समाचार, Chandौली News

 माधोपुर में मुलायम सिंह यादव की जयंती पर श्रद्धांजलि देते पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू

मुलायम सिंह यादव की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में श्रद्धांजलि अर्पित करते पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू।


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

3952


सबरंग