MENU

वाराणसी में निर्वाचन आयुक्त विवेक जोशी ने की मतदाता सूची पुनरीक्षण की समीक्षा, बोले- कोई पात्र मतदाता नाम जुड़ने से न छूटे



 21/Nov/26

कॉलेजों, कोचिंग संस्थानों और छात्रावासों में लगेंगे विशेष कैंप, महिला एवं युवा मतदाताओं के नाम जोड़ने पर जोर; बीएलओ और मतदान कार्मिकों के प्रशिक्षण को बताया अहम

वाराणसी। भारत निर्वाचन आयोग के निर्वाचन आयुक्त विवेक जोशी ने शनिवार को वाराणसी कमिश्नरी सभागार में निर्वाचन कार्यों की समीक्षा बैठक की। मंडलायुक्त, पुलिस कमिश्नर, जिला निर्वाचन अधिकारी एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के साथ हुई बैठक में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम सहित निर्वाचन से जुड़े विभिन्न कार्यों की समीक्षा की गई। निर्वाचन आयुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया कि मतदाता सूची पूरी तरह शुद्ध और त्रुटिरहित होनी चाहिए तथा कोई भी पात्र नागरिक मतदाता बनने से वंचित न रहे।बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी सत्येंद्र कुमार ने निर्वाचन प्रक्रिया के तहत चल रहे कार्यों, जनपद की सामान्य जानकारी और विधानसभा क्षेत्रवार ईपी रेशियो, जेंडर रेशियो सहित अन्य निर्वाचन संबंधी गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी।

युवा मतदाताओं के नाम जोड़ने के लिए चलाएं विशेष अभियान

निर्वाचन आयुक्त विवेक जोशी ने कहा कि महाविद्यालयों, कोचिंग संस्थानों, छात्रावासों और भर्ती रैलियों में विशेष कैंप लगाकर युवाओं से फार्म-6 भरवाया जाए, ताकि नए मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में शामिल हो सके। उन्होंने मतदाता जागरूकता अभियान चलाने के साथ सिनेमा हॉलों में विज्ञापन के माध्यम से भी लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए।

महिला मतदाताओं का जेंडर रेशियो सुधारने पर जोर

जेंडर रेशियो की समीक्षा के दौरान निर्वाचन आयुक्त ने पात्र महिला मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में शामिल कराने के लिए विशेष अभियान चलाने को कहा। उन्होंने इस कार्य में स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं का सहयोग लेने और उनके माध्यम से अधिक से अधिक पात्र महिलाओं को फार्म-6 भरवाने के निर्देश दिए।

बीएलओ और मतदान कार्मिकों के प्रशिक्षण पर विशेष ध्यान

निर्वाचन आयुक्त ने कहा कि मतदाता सूची को शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने में बीएलओ की महत्वपूर्ण भूमिका है। फार्म-8 के माध्यम से होने वाले संशोधन कार्यों की लगातार निगरानी की जाए और निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन का पूरी तरह पालन सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने कहा कि निर्वाचन कार्य में लगे मतदान कार्मिकों को बेहतर प्रशिक्षण दिया जाना जरूरी है। जितना अच्छा प्रशिक्षण होगा, निर्वाचन प्रक्रिया उतनी ही सरलता और सहजता से संपन्न होगी। उन्होंने निर्देश दिया कि एक बूथ पर 1200 से अधिक मतदाता नहीं होने चाहिए। मतदान केंद्रों पर मतदान कार्मिकों के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित की जाएं।

बैठक में संवेदनशील बूथों के चिन्हीकरण और कानून व्यवस्था की स्थिति की भी समीक्षा की गई। निर्वाचन आयुक्त ने नए मतदाताओं द्वारा भरे गए फार्मों का अवलोकन किया और उपस्थित युवा एवं नए मतदाताओं से बातचीत भी की।

बैठक से पहले तीन शिक्षण संस्थानों के बूथों का किया निरीक्षण

समीक्षा बैठक से पूर्व निर्वाचन आयुक्त विवेक जोशी ने संपूर्णानंद, राजकीय क्वींस कॉलेज तथा मॉडल प्राइमरी स्कूल, कैंटोनमेंट पहुंचकर मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत बूथों पर चल रही गतिविधियों का बारीकी से निरीक्षण किया।बैठक के अंत में मंडलायुक्त के. विजयेंद्र पांडियन ने निर्वाचन आयुक्त को आश्वस्त किया कि बैठक में दिए गए सभी दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन कराया जाएगा और निर्वाचन प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराया जाएगा।इस अवसर पर पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल, मुख्य विकास अधिकारी प्रखर कुमार, उप जिला निर्वाचन अधिकारी पंकज कुमार, सभी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ईआरओ) तथा निर्वाचन कार्य से जुड़े अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

 वाराणसी में निर्वाचन आयुक्त विवेक जोशी ने की मतदाता सूची की समीक्षा, युवाओं और महिलाओं के नाम जोड़ने के निर्देश

 वाराणसी में निर्वाचन आयुक्त विवेक जोशी ने मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण की समीक्षा की। कॉलेजों में कैंप, महिला-युवा मतदाताओं के नाम जोड़ने और बीएलओ प्रशिक्षण के निर्देश दिए।

निर्वाचन आयुक्त विवेक जोशी वाराणसी

 election-commissioner-vivek-joshi-varanasi-voter-list-review

 निर्वाचन आयुक्त विवेक जोशी, वाराणसी निर्वाचन समीक्षा, मतदाता सूची पुनरीक्षण, वोटर लिस्ट वाराणसी, फार्म 6, नए मतदाता पंजीकरण, महिला मतदाता, युवा मतदाता, बीएलओ प्रशिक्षण, वाराणसी न्यूज, Varanasi Election News

Varanasi News, Vivek Joshi, Election Commission, Voter List Revision, Voter Registration, Form 6, Uttar Pradesh News, Election News


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

9532


सबरंग