MENU

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता के निधन पर आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने जताया शोक, गौरव राठी ने भी दी श्रद्धांजलि



 21/Nov/26

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पूज्य माताजी के निधन का समाचार मिलने पर उत्तर प्रदेश के आयुष मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने इस दुखद घटना को अत्यंत मर्माहत करने वाला बताते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनके समस्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं।डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने कहा कि इस कठिन और दुखद घड़ी में उनकी गहरी संवेदनाएं मुख्यमंत्री और उनके परिवार के साथ हैं। उन्होंने प्रभु श्रीराम से प्रार्थना की कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति और संबल दें। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए ‘ॐ शांति’ कहा।

युवा भाजपा नेता गौरव राठी ने भी जताया दुख

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर युवा भाजपा नेता गौरव राठी ने भी गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की पूज्य माताजी का निधन अत्यंत दुखद और अपूरणीय क्षति है। इस दुख की घड़ी में वह स्वयं को मुख्यमंत्री और उनके परिवार के साथ खड़ा पाते हैं।गौरव राठी ने प्रभु श्रीराम से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को मोक्ष प्रदान करें और शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में धैर्य, साहस और शक्ति दें। उन्होंने भी दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ‘ॐ शांति’ की प्रार्थना की।

yogi-adityanath-mother-demise-dayashankar-mishra-condolence

योगी आदित्यनाथ की माता का निधन

वाराणसी / राजनीति

आयुष मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र दयालु ने मुख्यमंत्री योगी को दी शोक संवेदना

Yogi Adityanath, Dayashankar Mishra, Gaurav Rathi, UP News, Varanasi News


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

4509


सबरंग