वाराणसी के चेतगंज थाना क्षेत्र में लापता हुए 17 वर्षीय किशोर को पुलिस ने एफआईआर दर्ज होने के महज 24 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय मुखबिर की मदद से किशोर को काली महाल मोहल्ले से खोज निकाला। बाद में मिशन शक्ति केंद्र पर काउंसिलिंग कराने के बाद उसे वैधानिक प्रक्रिया पूरी कर परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस के अनुसार, 19 नवंबर 2026 को एक व्यक्ति ने अपने 17 वर्षीय पुत्र के लापता होने की शिकायत थाना चेतगंज में दर्ज कराई थी। परिजनों ने बताया कि किशोर को 17 नवंबर को दुकान से रिफाइंड तेल लाने के लिए भेजा गया था, लेकिन वह वापस घर नहीं लौटा। काफी तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चलने पर पिता ने पुलिस से मदद मांगी।
मामले में थाना चेतगंज पर मु0अ0सं0-265/2026 के तहत धारा 137(2) बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया गया। इसके बाद थानाध्यक्ष पवन कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल तलाश शुरू की। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ स्थानीय मुखबिरों को सक्रिय किया। लगातार प्रयासों के बाद 20 नवंबर को थाना क्षेत्र के काली महाल मोहल्ले से किशोर को सकुशल बरामद कर लिया गया।
बरामदगी के बाद किशोर को थाना चेतगंज लाया गया, जहां मिशन शक्ति केंद्र प्रभारी महिला उपनिरीक्षक आदर्शिका ने उसकी काउंसिलिंग की। इसके बाद परिजनों को सूचना देकर आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूरी की गई और किशोर को सकुशल उनके सुपुर्द कर दिया गया।
किशोर के मिलने से परिजनों ने राहत की सांस ली। उन्होंने चेतगंज पुलिस का धन्यवाद करते हुए कमिश्नरेट वाराणसी पुलिस की कार्यशैली की सराहना की।
किशोर की सकुशल बरामदगी में थानाध्यक्ष पवन कुमार पाण्डेय, महिला उपनिरीक्षक शिप्रा सिंह (चौकी प्रभारी पानदरीबा), महिला उपनिरीक्षक आदर्शिका (प्रभारी मिशन शक्ति केंद्र), मुख्य आरक्षी अखिलेश भारती और मुख्य आरक्षी गोपाल सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
varanasi-missing-17-year-old-boy-found-sigra-chetganj-police
चेतगंज पुलिस
वाराणसी / क्राइम
चेतगंज पुलिस ने लापता 17 वर्षीय किशोर को सकुशल बरामद किया
Chetganj Police, Varanasi Police, Missing Boy Found, Kashi News, Varanasi Crime News